logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

'त्योहार का समय है, मेरा भाई सब शांति से करेगा', मनोज जारंगे के मुंबई कूच पर बोली अमृता फडणवीस


संभाजीनगर/अहिल्यानगर: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) को लेकर आंदोलन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने मुंबई में आंदोलन करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत जारंगे 15 सितंबर को अंतरवाली सराटी से साथियों के साथ निकलेंगे और पाटोदा-श्रीगोंदा-हडपसर-खोपोली के रास्ते मुंबई पहुंचेंगे। वहीं 20 अगस्त से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे। जारंगे के ऐलान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने फिर बड़ा बयान दिया है। मिसेज फडणवीस ने कहा कि, "राज्य में त्योहार का समय है। मेरा भाई जो भी करेगा वह सब शांति से करेगा।" 

अमृता फडणवीस शनिवार को अहिल्यानगर में आयोजित समर्पण चतुर्मास कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में होने वाले आंदोलन के बारे में पूछे जाने पर अमृता फडणवीस ने कहा, “त्योहार के दिन चल रहे हैं, यह बात ध्यान में रखते हुए मेरा भाई जो कुछ भी करेगा, वह शांतिपूर्ण तरीके से ही करेगा, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में इस अनूठे संवाद की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।

इस दौरान मराठा आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है और राज्य सरकार इसका रास्ता निकालेगी। वहीं, मनोज जरांगे पाटील के उपवास की पृष्ठभूमि में सरकार पूरी तरह सतर्क है। सरकार की ओर से इस मामले में कुछ फैसले भी लिए गए हैं।

ज्ञात हो कि, कुछ दिन पहले ही अमृता फडणवीस ने मनोज जरांगे पाटिल को ‘भाई’ कहकर अपने घर पर भोजन का निमंत्रण दिया था। इस पर जरांगे ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भाई दूज के दिन उनके घर भोजन के लिए जाने की इच्छा जताई थी। अब जब जरांगे मुंबई में आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अमृता फडणवीस ने एक बार फिर उन्हें ‘भाई’ संबोधित करते हुए संयम और शांति की अपील की है।