logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

चुनाव जितने के लिए खर्च करने पढ़ते हैं तीन करोड़, निकाय चुनाव के पहले संजय गायकवाड़ के बयान से चर्चाओं का दौर शुरू


बुलढाणा: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर धनबल और भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमा गया है। बुलढाणा जिले से शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। गायकवाड़ ने कहा कि आज के दौर में चुनाव पहले जैसे नहीं रहे। अब स्थानीय निकाय चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवारों को 1 से 3 करोड़ रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ जगहों पर मतदाताओं को खुश करने के लिए उम्मीदवारों को 100 बकरे तक बांटने पड़ते हैं।