logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

केजरीवाल ने मोदी सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट, दूसरी ओर बैठ मुस्कुराते रहे लालू प्रसाद यादव


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियां लामबंद हो चुकी है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने मिलकर I।N।D।I।A। गठबंधन बनाया है। मुंबई में इस गठबंधन की तीसरी बैठक हुई। इस दौरान बोलते हुए आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने मोदी सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। केजरीवाल जब यह कह रहे थे, तो दूसरी तरफ बैठे चारा घोटाले ,में दोषी करार लालू प्रसाद यादव मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। 

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष ने मिलकर और एक साथ आकर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। इसी के मद्देनजर सभी ने मिलकर गठबंधन बनाया है। जिसको इन्होने I।N।D।I।A। नाम दिया है। इस गठबंधन में 28 पार्टियां शामिल है। इस गठबंधन में कांग्रेस, आप, जेडीयू, आरजेडी जैसी पार्टियां शामिल हैं। इस गठबंधन में दो बैठक पटना और बेंगलुरु में हो चुकी है। तीसरी बैठक मुंबई में आज संपन्न हुई। 

बैठक के बाद सामूहिक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां सभी दलों के नेताओं ने बारी बारी से अपनी बात कही। इसी क्रम में आप सुप्रीमो केजरीवाल ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने केंद्र को अब तक की सबसे बड़ी भ्रष्ट सरकार बताया। 

केजरीवाल ने कहा, "यह कोई 28 पार्टियों का गठबंधन नहीं बल्कि 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है। मोदी सरकार स्वतंत्र भारत के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है। हम अंतरराष्ट्रीय अखबारों में पढ़ रहे हैं कि भारत सरकार सिर्फ एक व्यक्ति के लिए काम कर रही है जो देश से पैसा बाहर ले जा रहा है। ये लोग खुद को भगवान से भी ऊपर समझने लगे हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "कुछ बड़ी ताकतें भारत गठबंधन को तोड़ने की कोशिश करेंगी। आज यहां कोई पद पाने नहीं बल्कि भारत को विकास के पथ पर ले जाने आया है। मुझे यकीन है कि भारत एक साथ आएगा जो इस सरकार के अंत का कारण बनेगा।"

पीछे बैठे लालू प्रसाद यादव मुस्कुराते रहे

केजरीवाल जब यह आरोप लगा रहे थे, पीछे की तरफ बैठे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव मुस्कुराते रहे। ज्ञात हो कि, लालू यादव 930 करोड़ के चारा घोटाले में दोषी करार दिए जा चुके हैं। यही नहीं अदालत ने चारा घोटाले से संबंधित चार मामलों में लालू को सजा सुनाई हुई है। फ़िलहाल लालू तबियत ठीक नहीं होने और इलाज को लेकर जमानत पर रहा चल रहे हैं।