logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कोराडी पावर प्लांट विस्तार मामला: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोमवार 29 मई को करेगा जनसुनवाई


नागपुर: कोराडी स्थिति पवार प्लांट के विस्तार योजना को लेकर विरोध बढ़ता जारहा है। आम नागरिकों सहित अब राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। प्रस्तावित प्लांट को कोराडी में न लगाकर कहीं और लगाया जाए इसको लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कांग्रेस नेता नाना पटोले और विकास ठाकरे भी राज्य सरकार को पत्र लिख चुके हैं। वहीं बढ़ते विरोध को देखते हुए महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड सोमवार को इस मुद्दे पर जान सुनवाई करने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड सोमवार दोपहर 12.30 मिनट पर कोराडी स्थित पवार प्लांट के परिसर में स्थित कार्यालय पर सुनवाई करेगा। इस दौरान जिले के कलेक्टर डॉ. बिपिन इतनकार भी मौजूद रहेंगे। कल आयोजित होने वाली बैठक परियोजना परिसर में मौजूद सभागार में होगी। इस दौरान बोर्ड ने स्थानीय लोगों इस जनसुनवाई में शामिल होने का आवाहन किया है। इसी के साथ लोग ऑनलाइन भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए व्यवस्था की गई है।

पारशिवनी में स्थानांतरित करें प्रकल्प

कोराडी में वर्तमान बिजली संयंत्र बड़े पैमाने पर प्रदूषण पैदा कर रहा है और किसानों, क्षेत्र के निवासियों को प्रभावित कर रहा है, उसी परियोजना में दो और सेट स्थापित करने का प्रस्ताव है। प्रदूषण के आधार पर इसे भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 'विदर्भ कनेक्ट' संस्था ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बयान सौंपा और परियोजना को रद्द करने की मांग की। गडकरी ने इस संबंध में उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भी भेजा और उनसे इस परियोजना को पारशिवनी को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।

विरोध करने आदित्य ठाकरे नागपुर पहुंचे थे

गडकरी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और इसी पार्टी के स्थानीय विधायक विकास ठाकरे ने भी इस प्रोजेक्ट को रद्द करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिख चुके हैं। स्वयंसेवी संगठन, पर्यावरणविद् संगठन परियोजना का विरोध कर रहे हैं। पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी विरोध किया है।