logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Koradi Power Plant Extension: गडकरी के बाद महाविकास अघाड़ी खड़ी हुई विरोध में, पटोले के बाद विकास ठाकरे ने भी लिखा पत्र


नागपुर: कोराडी पावर प्लांट (Koradi Power Plant) में प्रस्तावित विस्तार को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। आम नागरिको  के बाद महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Agahdi) भी प्रोजेट के विरोध में खड़ी हो गई है। आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने प्रोजेक्ट को नहीं लगाने की मांग की है। इस मद्देनजर बुधवार को प्रोजेक्ट के विरोध में पश्चिम नागपुर विधायक और कांग्रेस शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे (Vikas Thakre) ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। 

विकास ठाकरे ने नागपुर कलेक्टर डॉ. विपिन ईटनकर को बयान दिया. कोराडी परियोजना में वर्तमान में 660 मेगावाट के 3 सेट प्रचालन में हैं। ऐसा करते हुए महानिर्ति ने प्रदूषण को कम करने के लिए फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) को लागू नहीं किया है। ऐसे में नागरिकों को प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ता है। कोराडी में पिछली पीढ़ी के सेट पर एफजीडी स्थापित किए बिना एक नया सेट स्थापित नहीं किया जाना चाहिए।

नाना पटोले ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 

प्रोजेक्ट के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर 29 मई को आयोजित होने वाली पर्यावरण जनसुनवाई को रद्द किये जाने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने जल्द से जल्द इस पर निर्णय लेने की बात भी कही है। 

गडकरी ने पाराशिवानी में स्थापित करने की मांग 

कोराडी में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इसे पराशिवनी में स्थापित करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि, बढ़ते प्रदुषण के कारण नागरिक इसका विरोध कर रहे हैं। इस लिए इसे पराशिवनी में स्थापित किया जाना चाहिए। इससे एक ओर जहां प्रदूषण कम होगा, दूसरी तरफ वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।  

आदित्य ठाकरे ने नागपुर दौरे कर जताया विरोध 

इस प्रोजेक्ट के विस्तार को लेकर उद्धव ठाकरे के पुत्र और पूर्व पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी अपना विरोध जताया है। इसी को लेकर वह बीते सोमवार को नागपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान  उन्होंने कोराडी प्लांट के विस्तार से प्रभावित होने वाले लोगों और पर्यावरणवादियों  के साथ भी मुलाकात की।