logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

OBC Reservation: लक्ष्मण हाके ने आंदोलन किया स्थगित, बावनकुले बोले- दोनों समाज में सामंजस्य से निकलेगा हल


नागपुर: ओबीसी के आरक्षण (OBC Reservation) को बिना कोई कटौती किये मराठा को आरक्षण (Maratha Reservation) देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ओबीसी आरक्षण आंदोलन पर सरकार ने अपनी भूमिका स्पष्ट की है और सामंजस्य से सही निर्णय आयेगा। सरकार से मिले आश्वासन के बाद लक्ष्मण हाके (Lakshman Haake) ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, दोनों समाज टकराव की स्थिति न बने इसको लेकर सरकार काम कर रही है। 

सरकार के आश्वसन के बाद आंदोलन स्थगित
मराठा को ओबीसी से आरक्षण नहीं मिलना चाहिए इसको लेकर लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे भूख हड़ताल कर रहे थे। पिछले 10 दिनों से दोनों हड़ताल पर बैठे हुए थे। इस दौरान सभी पार्टियों के तमाम बड़े नेता आंदोलन स्थल पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। शनिवार को राज्य सरकार का प्रतिनिधि मंडल भी मौके पर पहुंचा। जिसमें मंत्री छगन भुजबल, गिरीश महाजन सहित अन्य मंत्री शामिल थे। बैठक में मंत्रियों ने ओबीसी समाज के आरक्षण में कोई छेड़छाड़ नहीं करनेका आश्वासन दिया, इसके बाद यह निर्णय लिया गया।