logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: विपक्ष के आरोप पर चुनाव आयुक्त का जवाब, कहा- सूरज सिर्फ पूर्व से उगता है, किसी के कहने से पश्चिम से नहीं उगेगा


नई दिल्ली/मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत महाविकास अघाड़ी के तमाम नेता महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं विपक्ष आखिरी के घंटे में 75 लाख मतदाता के बढ़ने पर भी सवाल उठा रह है। इसी के साथ विपक्ष आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप भी लगते आरहा है। वहीं अब इसपर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने जवाब दिया है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, "जब मतदान सूची में इतनी धांधली थी तो चुनाव के पहले क्यों नहीं की ऐसा सवाल भी पूछा। यही नहीं आयुक्त ने कहावत के जरिये विपक्ष पर कटाक्ष भी किया।

रविवार को नई दिल्ली में आयोजित प्रेसवार्ता में आयुक्त ने कहा कि, "आरोप लगे कि महाराष्ट्र में मतदाता सूची में संख्या बढ़ गई है। जब ड्राफ्ट सूची थी, तो दावे और आपत्तियाँ समय पर क्यों नहीं जमा की गईं? जब नतीजे आए, तब कहा गया कि ये ग़लत है। आज तक महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को एक भी मतदाता का नाम प्रमाण के साथ नहीं मिला है।"

उन्होंने आगे कहा, "चुनाव हुए आठ महीने हो गए हैं. ये भी पूछा गया कि आख़िरी एक घंटे में इतनी वोटिंग कैसे हुई? चुनाव आयोग ने जवाब दिया था कि अगर 10 घंटे मतदान होता है, तो औसत हर घंटे 10% होता है. किसी भी बात को 10 बार, 20 बार कहने से वो सच नहीं हो जाता। सूरज सिर्फ़ पूर्व में उगता है। किसी के कहने से वो पश्चिम में नहीं उगता।"