logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Maharashtra School ID Scam: शालार्थ आईडी घोटाले में तीन और आरोपियों की गिरफ़्तारी, भंडारा से हिरासत में लिए गए


भंडारा: राज्य भर में चल रहे शालार्थ आईडी घोटाले (School ID Scam) में आरोपियों की गिरफ्तारी जारी है। इस मामले में गुरुवार को भंडारा जिले (Bhandara District) से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। तीनों को गिरफ्तार किए गए फर्जी शिक्षक के घर से मिले दस्तावेजों के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी स्कूल आईडी बनाकर शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सबसे पहले भंडारा जिले के एक फर्जी शिक्षक महेंद्र महेशकर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जब पुलिस ने महेशकर के घर की तलाशी ली तो वहां विभिन्न स्कूलों के शिक्षा सचिव, संस्था संचालक और शिक्षकों के फर्जी दस्तावेज मिले।

इसमें भंडारा जिले के पवनी तहसील के विनोद हाई स्कूल के शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज भी शामिल थे। इस आधार पर पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल चेतक डोंगरे, तत्कालीन सचिव गंगाधर डोंगरे और शिक्षक सदानंद कोठीराम जांगड़े को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया।

इन सभी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष ठाकरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। इस मामले में अब तक चार पूर्व शिक्षा उपनिदेशक, आठ कर्मचारी और चार स्कूल संचालक समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।