logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'माओवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा', बसवराजु एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने सुरक्षाबलों को सराहा


नागपुर: छत्तीसगढ़-तेलंगाना और महाराष्ट्र की सीमा पर सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 नक्सलियों को मार गिराया। इस कार्रवाई में सीपीआई माओवादी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु भी मारा गया। पिछले दो दशक में यह पहली बार है जब नक्सलियों को का कोई बड़ा नेता मारा गया है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "

फडणवीस ने कहा, "हमारे सुरक्षा बलों ने देश में माओवादियों के नेता बसव राजू का सफाया कर दिया है। यह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने चंद्रबाबू नायडू पर हमले करवाए, छत्तीसगढ़ में कई मंत्रियों पर हमले करवाए, हमारे सीआरपीएफ के 45 जवानों पर हमले करवाए, इन जगहों पर माओवादी मारे गए। महाराष्ट्र में भी एक बहुत महत्वपूर्ण माओवादी आत्मसमर्पण हुआ है। 20 से अधिक माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मैं तो यह कहूंगा कि माओवाद अब अपने अंतिम क्षण गिन रहा है।"