logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मोदी जी घबरा गए हैं, इसलिए अपने दोस्तों पर लगा रहे आरोप, नाना पटोले का प्रधानमंत्री पर हमला


नागपुर: प्रधानमंत्री मोदी घबरा गए हैं। जिन दोस्तों की मदद करने के लिए सरकार चला रहे थे, उन्हीं पर अब आरोप लगा रहे हैं। मोदी के दिखाने के दांत अलग और खाने के अलग है। प्रधानमंत्री मोदी के अडानी-अंबानी को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला था। जिसपर पूछे सवाल पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने यह बात कही। इसी के साथ  पटोले ने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री अपने दोस्तों पर ईडी-सीबीआई की कार्रवाई नहीं करेंगे।

नागपुर स्तिथ अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, "जिन 22 लोगों के लिए मोदी देश चला रहे हैं, उनकी मदद कर रहे हैं, अब सत्ता से बाहर जाने का समय आ गया है, अपने दोस्तों पर आरोप लगाओ, जिनका घर भरा उन पर आरोप लगाओ। मोदी के दिखाने के दांत अलग हैं और खाने के अलग, मोदी कभी भी ईडी नहीं लगाएंगे। देश को लग गया है कि वह मोदी को देश का पीएम नहीं देखना चाहता।"

मुट्ठीभर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का प्रयास 

पटोले ने कहा, "25 हजार करोड़ से ऊपर बनेंगी सड़कें, ये सब लोन से होगा. अतीत में, डामर सड़कों का निर्माण हम के तहत किया जाता था। इस समय मुट्ठीभर ठेकेदारों के लिए हजारों करोड़ रुपये की सड़कें बनाने का निर्णय लिया गया है। ठेकेदार को शत-प्रतिशत धनराशि का भुगतान किया जाना है। ब्रुजेश दीक्षित को वहां भेजा गया है. वे बैंक की तिजोरियाँ लूटकर मुट्ठी भर ठेकेदारों के लिए काम करते हैं।"