logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Odisha New CM: मोहन चरण मांझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में चुना गया नेता


भुबनेश्वर: ओडिशा (Odisha) के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन चरण मांझी (Mohan Charan Manjhi) राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को भुबनेश्वर में विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें मोहन को नेता चुना गया। इस दौरान दिल्ली से आये दोनों पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव भी रहे मौजूद। मांझी के साथ दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। प्रभाती परिदा (Prabhati Parida) और केवी सिंह देव (KV Singh Deo) उपमुख्यमंत्री होंगे। 

उल्लेखनीय है कि, भारतीय जनता पार्टी पहली बार ओडिशा में सरकार बना रही है। पार्टी ने 147 विधानसभा सीटों मेसे 78 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं नविन पटनायक की बीजू जनता दल को मात्र 51 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस 16 सीट जितने में कामयाब रही। इस हार के साथ नविन पटनायक का 24 साल पुराना शासन समाप्त हो गया।

कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ 

मांझी सहित दोनों उपमुख्यमंत्री के साथ कल बुधवार को शपथ लेंगे। भुबनेश्वर के जनता मैदान में पंडाल का काम शुरू हो गया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ओडिशा में सरकार बना रही है। मांझी भाजपा के पहले और राज्य के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। इस शपथग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा के सभी बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री मौऊद रहेंगे।