logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

लाड़ली बहना को लेकर मुनगंटीवार ने विपक्ष को घेरा, कहा- हार के डर से राज्य में कर रहे गलत प्रचार


नागपुर: लाड़ली बहना योजना को लेकर महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का काम किया जा रहा है। योजना की पहली किस्त 15 अगस्त को जारी की जाएगी। हालांकि, विपक्षी महाविकास अघाड़ी लगातार इसको लेकर सरकार पर हमलावर है। अघाड़ी नेताओं ने गलत फार्म भरने सहित चुनाव के पहले रेवड़ियां सहित लोगों को फंसने का आरोप भी लगा रहे हैं। विपक्ष के आरोप पर पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, इस योजना के घोषणा के बाद विपक्ष का सपना चकनाचूर हो गया है। उन्हें लगता है वह अब हार रहे हैं। इसलिए वह योजना को लेकर गलत प्रचार करने में लगे हुए हैं।

मुनगंटीवार ने कहा, "कांग्रेस के लोग कह रहे हैं की इस योजना से कर्ज बढ़ेगा। लेकिन जो वित्त का नियोजन जानता है वह कभी नहीं कहेगा।" बाल्ड और हीमोग्लोबीन का उदहारण देते हुए कहा कि, "खून की जांच के बाद पैथोलॉजी की रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके शरीर में कितना लीटर खून है? क्या आपने कभी देखा है कि उस रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन का प्रतिशत कितना है? वित्त की भी जब गड़ना होती है उस समय वित्तीय स्थिति में ऋण की राशि की गणना नहीं की जाती है, लेकिन कुल जीएसटीपी के साथ-साथ हमारा डेप्थ रेशों क्या है, इसकी जांच की जाती है।

विपक्ष पर हमला मुनगंटीवार ने कहा, "जब हमने बहनों को पैसे देने का निंर्णय लिया तो इनके जो हसीन सपने थे वह टूटते हुए दिखाई दिए। जब हमने 44 लाख किसानों का 14 हजार 700 करोड़ रुपए माफ किया तो उन्हें लगा कि अरे अब बिजली माफ कर दी। उनको डर लगा कि, अब उन्हें जीत का करंट नहीं मिलेगा। शिक्षा में यदि आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी वर्ग को व्यावसायिक शिक्षा में भी एससी एसटी के अनुरूप 100 प्रतिशत छूट दे दीहै। जिसके बाद उन्हें चुनाव में हार का डर सताने लगा है।"  

कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, "कांग्रेस के लोग मेरी लाड़ली बहना योजना के बारे में इतना गलत प्रचार कर रहे हैं। कभी कहते हैं योजना से कर्ज बढ़ेगा। कभी कहते हैं हाई कोर्ट जाएंगे, कभी फॉर्म में गलतियां ढूंढते हैं। कभी कहते हैं जब हम सरकार में आएंगे इस योजना को बंद कर देंगे।  एक महिला ने तो वीडियो भी बना लिया कि मुझे 1500 रुपये नहीं चाहिए. मैं उससे कहना चाहता हूं कि तुम्हें इसे नहीं लेना तो मत लो जिसे लेना होगा वह लेगा। लेकिन तुम कांग्रेस की तरफ से वीडियो मत बनाओ।" 

उन्होंने आगे कहा, "किसानों, महिलाओं युवाओं के लिए जो योजना जारी की है उसके बाद से कांग्रेस नेताओं की नींद उडी हुई है। वह कोशिश करने के बाद भी सो नहीं पा रहे हैं। महाविकास अघाड़ी नेताओं पर तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा, "महाविकास अघाड़ी में अब कई ई मुख्यमंत्री और मंत्री हो गए हैं। ऐसी स्थिति हो गई है कि, मंत्रालय में ऐसे मुख्यमंत्रियों के लिए कई कैबिन बनाने पड़ेंगे। मैंने तो यह भी सुना है कि, कई नेता को अधिकारीयों को फ़ोन कर यह कहने लगे हैं कि, अगली सरकार में मैं मंत्री बनाने वाला हूँ।" 

चुनाव में उतरेगा इनका अहंकार 

भाजपा नेता ने कहा, "चुनाव के पहले ही इनका इतना अहंकार हो गया है। समय आने पर यह सब उतरेगा। लोकसभा में हम संख्या के आधार पर चुनाव हार गए लेकिन इसका क्या मतलब है कि आप हर चुनाव जीतेंगे। एक बार कछुआ जीत जाता है तो खरगोश अपनी बाकी जिंदगी के लिए हार जाता है।कांग्रेस इस योजना का विरोध कर रही है. ये विरोध हमारी सरकार का नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र के गरीबों का है, महाराष्ट्र की बहनों का है, महाराष्ट्र के किसानों का है और ये सबक मेरे किसान भाइयों को, मेरी बहनों को, मेरे विद्यार्थी मित्रों को सिखाना चाहिए।