logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

2025 के बजाय 2026 में होंगे मनपा चुनाव! राज्य सरकार के नए अधिसूचना से अटकलों का बाजार हुआ गर्म


नागपुर: राज्य की तमाम महानगर पालिका में पिछले तीन साल से प्रशासक राज है। बृहन्मुंबई, नागपुर और पुणे सहित तमाम 10 महानगर पालिका के निवासी नई सरकार का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, नागरिकों का इंतजार और बढ़ सकता है। प्रभाग रचना को लेकर सरकार ने नई अधिसूचना जारी की है, जिसमें प्रभाग रचना की फाइनल रिपोर्ट जमा करने की तारीख को बढ़ा दी है। सरकार ने जहां पहले चार सितंबर को फाइनल रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था, वहीं अब इसे बढ़ाकर छह सितंबर कर दिया है। अंतिम प्रभाग रचना के बाद आरक्षण सहित मतदान सूची के निर्माण में कम से कम ढाई महीने का समय लगना निश्चित है, इसको देखते हुए मनपा के चुनाव नए साल में होंगे यह निश्चित हो गया है। 

सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, 

  • 11 से 16 जून 2025 तक गणना समूहों की व्यवस्था करना।
  • 17 जून से 24 जुलाई तक वार्ड संरचना का प्रारूप तैयार करना।
  • 1 से 5 अगस्त तक नगरीय विकास विभाग को वार्ड संरचना सौंपना।
  • 6 से 11 जुलाई तक चुनाव आयोग को वार्ड संरचना का प्रारूप प्रस्ताव भेजना।
  • वार्ड संरचना का प्रारूप प्रकाशित कर उस पर आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित करना।
  • 29 से 8 सितंबर तक प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई करना।
  • 9 से 15 सितंबर तक वार्ड संरचना नगरीय विकास विभाग को सौंपना।
  • 16 से 22 सितंबर तक अंतिम रूप से तैयार वार्ड संरचना चुनाव आयोग को सौंपना।
  • 3 से 6 अक्टूबर तक अंतिम वार्ड संरचना प्रकाशित करना।

नए साल में होंगे चुनाव

वार्ड संरचना को अंतिम रूप देने के बाद अगले 8 दिनों में ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए नए आरक्षण जारी किए जाएंगे। उसके बाद मतदाता सूची तैयार होने में डेढ़ से दो महीने का समय लगेगा, इसलिए चुनाव नए साल में होंगे।