logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने सीएम फडणवीस से की महाराष्ट्र और नागपुर में जल्द निकाय चुनाव कराने की मांग


नागपुर: महाराष्ट्र सहित नागपुर जिले में स्थानीय निकाय चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग पूर्व विधायक डी. मल्लीकार्जुन रेड्डी ने की है। उन्होंने पत्रकार परिषद के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस मुद्दे पर तत्काल निर्णय लेने की अपील की।   

नागपुर जिले में स्थानीय निकाय चुनाव कई वर्षों से लंबित हैं, जिससे नागरिकों को प्रशासनिक और रोजमर्रा के कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निकायों की अनुपस्थिति के कारण आम जनता को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है। 

पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्थानीय निकाय चुनावों को शीघ्र कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि जनता को राहत मिल सके और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके।