logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जून महीने में नागपुर में हुई मात्र 97.9 एमएम बारिश, औसतन से 44 प्रतिशत कम


नागपुर: विदर्भ क्षेत्र में इस वर्ष जून महीने के अंत तक मानसून की रफ्तार बेहद धीमी रही, जिसका सबसे बड़ा असर नागपुर जिले में देखने को मिला। नागपुर में 1 जून से 30 जून तक कुल 97.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 173.9 मिमी होनी चाहिए थी। इस तरह बारिश में 44 प्रतिशत की कमी आई है, जिसे "Deficient" यानी न्यूनतम की श्रेणी में रखा गया है।

विदर्भ के अन्य जिलों की स्थिति:
मौसम विभाग, नागपुर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विदर्भ के कुल 11 जिलों में से 4 जिले नागपुर, अमरावती, भंडारा और गोंदिया में औसत से कम वर्षा (Deficient) हुई है, जबकि 2 जिलों बुलढाणा और वाशिम में सामान्य से अधिक और बाकी में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।

विदर्भ संभाग का औसत भी गिरा

विदर्भ संभाग की कुल औसत बारिश इस बार 155.2 मिमी रही, जबकि सामान्य बारिश 175.4 मिमी होती है। इसका मतलब है कि विदर्भ ने 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की है, हालांकि इसे अभी भी सामान्य श्रेणी में गिना गया है।

खेती पर संकट के बादल
बारिश में कमी का सबसे सीधा असर खेती-बाड़ी और बुवाई पर पड़ा है। नागपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई किसानों ने शुरुआती बारिश को देखकर बुवाई कर दी थी, लेकिन अब उन्हें दोबारा बुवाई करने की नौबत आ रही है। इससे खर्च बढ़ेगा और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।