logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर का तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, औसतन से 1.3 प्रतिशत ज्यादा; विदर्भ के सभी जिलों का टेम्प्रेचर 40 पार


नागपुर: विदर्भ की धरती इन दिनों झुलस रही है। नागपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस को छू गया है, जो औसतन तापमान से करीब 1.3 प्रतिशत अधिक है। इसी के साथ नागपुर पुरे विदर्भ में सबसे गर्म जिला साबित हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। न सिर्फ नागपुर, बल्कि पूरा विदर्भ क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।  

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि नागपुर, रविवार को नागपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आमतौर पर जून महीने में नागपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ रहा है। इसी के मद्देनजर रविवार को तापमान ने इस सीजन का नया रिकॉर्ड बना दिया है। अप्रैल महीने में नागपुर का तापमान 43 डिग्री पहुंचा था।"

विदर्भ के अन्य जिलों की बात करें अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अमरावती 41.6, चंद्रपुर 42, अकोला 41.2, यवतमाल 40.6, वर्धा 41.5, भंडारा 41.6, बुलढाणा 36.4, वाशिम 36.8, गडचिरोली 39.8 और गोंदिया 42.1 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुलढाणा और वाशिम जिले को छोड़कर सभी जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

शाम में हुई हलकी बारिश 
चिलचिलाती धुप और गर्मी के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, लोग जरूरी होने पर ही बाहर निकले। हालांकि, शाम को अचानक चाल बदली और आसमान को बादलों ने घेर लिया। वहीं चार बजे केबाद शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिससे नागरिकों को थोड़ी राहत मिली। 

मानसून की रफ़्तार हुई धीमी 
जून का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है लेकिन अभी तक मानसून की कोई ठोस आहट नहीं दिख रही।  मौसम विभाग के मुताबिक इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार धीमी है। आमतौर पर नागपुर में जून के पहले या दूसरे हफ्ते तक बारिश की हल्की बूंदें पड़ने लगती हैं, लेकिन इस बार बादल भी नजर नहीं आ रहे। नमी की कमी और तेज धूप के चलते दिन में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लाने वाली हवाओं की दिशा अभी स्थिर नहीं हुई है। इसका असर पूरे विदर्भ क्षेत्र पर पड़ा है। अनुमान है कि मानसून 14-15 जून तक नागपुर पहुंचेगा।