logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पानी आपूर्ति को लेकर एनसीपी ने ओसीडब्ल्यू के खिलाफ खोला मोर्चा, मनपा परिसर में किया आंदोलन


नागपुर: शहर में गर्मी अपने उफान पर हैं। शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चूका है। इस भीषण गर्मी के दौरान शहर के कई इलाको में सही से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने ऑरेंज सिटी वॉटर्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एनसीपी नेताओं ने ओसीडब्ल्य मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

पूर्व विधायक दीनानाथ पडोले और आभा पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एनसीपी के कार्यकर्ता मंगलवार सुबह मनपा मुख्यालय पहुंचे।  इस दौरान एनसीपी  के कार्यकर्ता आयुक्त राधा कृष्ण बी के केबिन के बाहर धरने पर बैठा गए और नारेबाजी करें लगे। इस कारण कुछ समय के लिए मनपा मुख्यालय में स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि, बातचीत के सभी वहां से उठे और बाहर आकर नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान आभा पांडे ने कहा, "2012 में हुए समझौता के अनुसार, पांच साल में कंपनी 24 घंटे पानी आपूर्ति की व्यस्था करेगी। इसके लिए हर महीने 24 करोड़ रूपये दिए जाते हैं। 24बाय7 पानी आपूर्ति की बात करने वाली ओसीडब्लू ने शहर के केवल 25 प्रतिशत इलाको में यह शुरू किया है। वहीं इस क्षेत्रों में भी 24 घंटे पानी नहीं मिलता है। 75 प्रतिशत जनता बूंद-बून्द पानी के लिए तरस रही है। वहीं मई महीने से पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होने वाली है।"

उन्होंने आगे कहा,"ओसीडब्लू अपने काम में पूरी तरह विफल हुई है। इसलिए मनपा को उसका करार रद्द करना चाहिए और जो बढ़ोतरी होने वली है उसे भी वापस लेनी चाहिए।" इसी के साथ पांडे ने कंपनी को हर महीने दिए जाने वाले पैसे का थर्ड पार्टी से ऑडिट करने की मांग भी की। जिसे आयुक्त ने स्वीकार कर लिया है।