logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन राउत ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- केरल स्टोरी देखने वालों को जनता नेदिखाई कर्नाटक स्टोरी


नागपुर: कर्नाटक में बैठक कर भारतीय जनता पार्टी के लोग केरला स्टोरी देख रही थी, वहीं जनता ने कर्नाटक स्टोरी लिख दी है। जनता ने दिखा दिया कि, यहां नफरत के नाम पर नहीं, मोहब्बत के नाम पर मतदान होगा। और आज आए परिणाम से मोहब्बत की दूकान चल पड़ी है। शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन राउत ने तंज कस्ते हुए यह बात कही। 

यूसीएन न्यूज़ संवाददाता दिव्येश द्विवेदी से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए राऊत ने कहा, “बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनता के बीच भाजपा ने जो द्वेष बढ़ाया उसे पूरी तरह नकार दिया। राहुल गांधी ने मोहब्बत की जो दूकान चलाई उसे जनता से बेहद भव्य समर्थन मिला है।”

राउत ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि, "मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में और जिस तरह से राहुल और प्रियंका गांधी ने प्रचार किया। उस कारण कांग्रेस ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की है।" एक तरफ मोदी, शाह और नड्डा नफरत का प्रचार कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ हमारे नेता मोहब्बत का प्रचार कर रहे थे। जिसे आज जनता ने जीत में बदलकर स्वीकार किया है।" 

हमारे काम को जनता ने किया समर्थन

कांग्रेस बाबासाहेब आंबेडकर को मनाने वाली पार्टी है और उनके द्वारा दिए संविधान पर चलने वाली पार्टी है। संसंविधान में जो समानता, व्यवहारिकता दी है उसपर हमेशा काम किया है। नागरिकों को हक़ दिया उसका पालन करने वाली है। कांग्रेस सामाजिक न्याय व्यवस्था बनाई और धर्मनिरपेक्षता कायम रखा इन तमाम मुद्दों पर हमारा समर्थन किया जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है। 

कर्नाटक जैसा महाराष्ट्र में होगा

कर्नाटक चुनाव का परिणाम महाराष्ट्र पर पड़ने के सवाल पर राउत ने कहा, "हर चुनाव का असर दूसरे पर पड़ता  है और कर्नाटक परिणाम का असर जरूर महाराष्ट्र पर पड़ेगा। भाजपा ने जिस तरह से वहां की चुनी हुए जन प्रतिनिधियों के साथ गलत व्ययहार किया और दवाब की राजनीती की ठीक वैसी ही महाराष्ट्र में भी किया जा रहा है। इसलिए जैसा वहां हुआ वैसा ही महाराष्ट्र में होगा यह अब दिखाई देरहा है।"