logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NMC ELection 2025: आज जारी होंगे नए प्रभागों के स्वरुप, होंगे कई बड़े बदलाव


नागपुर: नागपुर में आगामी मनपा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। राज्य चुनाव आयोग आज नागपुर महानगर पालिका की नई प्रभाग रचना का प्रारूप जारी करेगी। आज प्रारूप जारी होने के बाद, 23 अगस्त को इसकी अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। इस घोषणा से स्थानीय नेताओं और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

नागपुर में आगामी मनपा चुनाव की तैयारी के बीच, राज्य चुनाव आयोग आज मनपा की नई प्रभाग रचना का प्रारूप जारी कर रहा है। 22 अगस्त को प्रारूप घोषित होगा और 23 अगस्त को इसकी अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि नई रचना कई मौजूदा प्रभागों के समीकरण बदल सकती है, जिससे कई वरिष्ठ पार्षदों और नेताओं के गढ़ प्रभावित हो सकते हैं।

यह बदलाव नगर विकास योजना के तहत किया गया है, जिसके बाद पुराने प्रभागों की मान्यता समाप्त हो जाएगी। राजनीतिक दलों ने भी अपनी रणनीति बदलना शुरू कर दिया है। भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव) और राष्ट्रवादी कांग्रेस अपने स्तर पर आंतरिक बैठकों का दौर शुरू कर चुके हैं।  नई प्रभाग रचना का प्रारूप हाईकोर्ट स्थित छोटे डाकघर में उपलब्ध होगा, जहां नागरिक 28 अगस्त तक आपत्ति या सुझाव दर्ज करा सकते हैं।