logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ऑरेंज स्ट्रीट पेड़ कटाई मामला: मानव श्रंखला बनाकर पर्यावरण प्रेमियों ने किया आंदोलन


नागपुर: नागपुर शहर के ऑरेंज स्ट्रीट में पेड़ो की कटाई का मुद्दा गहराता जा रहा है। रविवार को पर्यावरण प्रेमियों ने ह्यूमन चेन बनाकर आंदोलन किया और निर्माण के नाम पर मौजूदा पेड़ो को नहीं काटने की मांग की। 

नागपुर शहर का ऑरेंज स्ट्रीट इलाका शहर के सबसे प्रीमियम क्षेत्रों में गिना जाता है। वहीं ऑरेंज स्ट्रीट ज़ोन-2 में नागपुर महानगर पालिका द्वारा एक बड़ी परियोजना शुरू की जाने वाली है, जिसके तहत करीब 156 पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है।

मनपा के इस फैसले का पर्यावरण प्रेमी लगातार विरोध कर रहे हैं और पेड़ों की कटाई रोकने की मांग उठा रहे हैं। रविवार को बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों ने पेड़ों को बचाने के लिए ह्यूमन चेन बनाकर आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मनपा से पेड़ों की कटाई नहीं करने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।