logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर भाजपा में ‘पंडाल युद्ध’, पार्टी के ही दो गुट आमने-सामने


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: शहर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सार्वजनिक गणेश मंडलों के गणराय का विसर्जन शोभायात्रा मुख्य मार्गों से निकाली जाती है। इन शोभायात्राओं के स्वागत के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से जगह-जगह पंडाल लगाए जाते हैं। इसी पंडाल की स्पर्धा को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक संघर्ष उभर कर सामने आया है।

मुख्य मार्ग पर स्थित लोकमान्य तिलक स्कूल के पास भाजपा का स्वागत पंडाल लगाया जाना था। इस जगह को लेकर विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक किशोर जोरगेवार के समर्थक आमने-सामने आ गए।

जानकारी के अनुसार, 2-3 दिन पहले भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल पावड़े ने विधायक सुधीर मुनगंटीवार के माध्यम से अनुमति लेकर वहां अस्थायी पंडाल खड़ा कर दिया था। लेकिन, दूसरी ओर विधायक किशोर जोरगेवार के समर्थक तथा शहर भाजपा अध्यक्ष सुभाष कासनगोटूवार ने इस पर आपत्ति जताते हुए उसी स्थान पर भाजपा का पंडाल लगाने की मांग पर जोर दिया। इस कारण से भाजपा का आंतरिक विवाद फिर एक बार सतह पर आ गया है। 

खास बात यह है कि यह विवाद महापालिका से लेकर सड़क तक पहुंच गया। दोनों गुटों के कार्यकर्ता पंडाल स्थल पर आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।इस पूरे घटनाक्रम से एक बार फिर यह साफ हो गया है कि भाजपा का “विघ्न” अभी भी खत्म नहीं हुआ है।