logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अमली पदार्थों के खिलाफ कामठी में जनजागृति रैली, पालकमंत्री और पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित


नागपुर: नागपुर पुलिस की विशेष मुहिम "ऑपरेशन थंडर" के अंतर्गत कामठी क्षेत्र में एक विशाल अमली पदार्थविरोधी जनजागृति रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में नागपुर के पालकमंत्री एवं पुलिस विभाग के मार्गदर्शक तथा नागपुर पुलिस आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में परिमंडल पांच के पोलीस उपायुक्त, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाएं और क्षेत्र के करीब 800 से 1000 नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को इस बुराई से दूर रखने का था।

इस अवसर पर पालकमंत्री ने 'ऑपरेशन थंडर' की सराहना करते हुए नागपुर पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में एकजुट होकर भाग लें और कामठी को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

रैली के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश दिया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे केवल पुलिस नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक को मिलकर लड़ना होगा। नागपुर पुलिस की इस पहल को स्थानीय नागरिकों से उत्साहवर्धक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है। नशामुक्त समाज की दिशा में यह रैली एक महत्वपूर्ण कदम बनी।