logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राज ठाकरे का उद्धव पर बड़ा हमला, कहा- जो खोके-खोके चिल्ला रहे उनके पास कंटेनर


रायगढ़: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई पर उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। रायगढ़ के पनवेल में अपने कर्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज जो लोग खोके-खोके चिल्ला रहे हैं, उनके पास कंटेनर हैं। उन्होंने कोविड तक को नहीं छोड़ा। चुनाव से पहले यही आपके पास आएगा और किसी को दिखाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “जब भी वे आते हैं तो बाला साहेब का नाम लेने लगते हैं और भावुक कर देते हैं।”

ज्ञात हो कि, एकनाथ शिंदे ने बगावत करने के बाद बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई। शिंदे के बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों पार्टियों ने शिंदे गुट के खिलाफ 50 करोड़ रूपये लेकर बगावत करने का आरोप लगाया। तमाम जगह तीनों पार्टियों के नेता खसकर उद्धव गुट के नेता 50 खोके एकदम ओके का लगाते थे। 

उद्धव के इस आरोप पर राज ठाकरे ने जोरदार पलटवार किया है। मनसे प्रमुख ने कहा, “मैंने पुणे में कई बैठकें की हैं। मुंबई को बर्बाद हुए काफी समय हो गया है। लेकिन अगर पुणे को बर्बाद करना हो तो देर नहीं लगेगी। राज ठाकरे ने ये भी कहा कि मैं ये बात पिछले 25 साल से कह रहा हूं। क्योंकि कोई योजना नहीं बनी है। हमारे पास नगर नियोजन नाम की कोई चीज नहीं है, केवल विकास योजना है। पुणे का अनुमान लगाएं, आप देखेंगे कि वहां दम घुटने वाला मराठी लड़का है। कोंकण में भी कोई आकर जमीन ले रहा है।”

ठाकरे ने कहा, “2020-2021 में धारा 370 हटाई गई, इस धारा के बाद कश्मीर में जमीन का अधिग्रहण किया जा सकेगा। जाओ जमीन ले आओ। लेकिन अंबानी, अडानी ने अभी तक वहां जमानत नहीं ली है। मणिपुर या उत्तर पूर्वी राज्यों में जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता।” राज ठाकरे ने ये भी कहा है कि, “इन सबका नतीजा महाराष्ट्र को भुगतना पड़ेगा। क्योंकि हर कोई महाराष्ट्र आ सकता है। यहां ऐसा कोई कानून नहीं है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कानून हैं। हम इसका परिणाम भुगत रहे हैं।”