logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

राजस्व मंत्री बावनकुले का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश, कहा- नेताओं के पीछे घूमने वालों को नहीं मिलेगा टिकट


चंद्रपुर: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आगामी मनपा और स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है है। बावनकुले ने कारकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि, नेताओं के पीछे घूमने वाले को अब टिकट मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब टिकट का फैसला जनता करेगी। प्रभाग स्तर पर पार्टी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण और कार्यकर्ताओं की वास्तविक जनाधार क्षमता को देखते हुए ही टिकट का वितरण होगा।

भाजपा नेता और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले हाल ही में चंद्रपुर में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में जिले के तमाम बड़े भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद थे। आगामी निगम चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर, बावनकुले ने कार्यकर्ताओं को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। बावनकुले ने कहा, "भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि जनता का विश्वास जीतना और पारदर्शी कार्यप्रणाली स्थापित करना है। इसीलिए केवल ‘हाईकमान से नजदीकी’ या ‘नेता के पीछे रहने’ के आधार पर किसी को टिकट नहीं मिलेगा।"

गौरतलब है कि चंद्रपुर में भाजपा के दो बड़े गुट विधायक सुधीर मुनगंटीवार और विधायक जोरगेवार के समर्थकों के बीच पिछले कुछ समय से तीव्र गुटबाजी चल रही है। इसी पृष्ठभूमि पर बावनकुळे का यह बयान विशेष महत्व रखता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके इस स्पष्ट संदेश से भाजपा के अंदरूनी समीकरणों पर असर पड़ेगा और टिकट वितरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होने की संभावना है। बावनकुले के इस बयान ने भाजपा कार्यकर्ताओं में हलचल मचा दी है। कई कार्यकर्ता अब संगठनात्मक और जनाधार मजबूत करने की दिशा में जुट गए हैं।