logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 15 दिन में रेत नहीं मिलने पर तहसीलदार पर कार्रवाई करने का दिया आदेश


मुंबई: आज विधानसभा में रेत तस्करी को लेकर बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार और राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले आपस में भिड़ गए. इसके बाद बावनकुले ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही नई रेत नीति लागू करेगी. इस नई नीति के मुताबिक अब मकान मालिकों को आवेदन करने के 15 दिन के अंदर रेत मिल जाएगी. मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने बताया कि रेत नहीं मिलने पर तहसीलदारों पर कार्रवाई की जायेगी.

विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने सवाल पूछते हुए कहा कि यदि 15 दिन के अन्दर रेत नहीं दी गयी तो क्या तहसीलदार पर कार्यवाही होगी? फिर देखिए धृतराष्ट्र भी कैसे काम करते हैं, हमने वन विभाग में निर्णय लिया था कि अगर तस्करी करते गाड़ी पकड़ी गई तो सरकार उन गाड़ियों को जमा कर लेगी. क्या आप ऐसा निर्णय लेंगे? 

इस पर बोलते हुए मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “सुधीर भाऊ ने बहुत महत्वपूर्ण बात रखी है. तहसीलदार 15 दिन के भीतर रेत उपलब्ध कराएं. अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.” चंद्रशेखर बावनकुले ने यह भी कहा कि सुधीर मुनगंटीवार के सुझावों का अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा.

बावनकुले ने कहा, “आठ दिन में रेत नीति तय हो जायेगी. रेत के संबंध में अब तक 285 सूचनाएं प्राप्त हो चुकी हैं. इसके लिए अब हम दूसरे राज्यों की रेत नीतियों का अध्ययन करने जा रहे हैं. पत्थर से बनी रेत का प्रयोग बड़ी मात्रा में करना है.” बावनकुले ने यह भी कहा कि क्रशरों को उद्योग का दर्जा देकर सब्सिडी दी जायेगी. घरकुल को पांच ब्रास रेत दी जाएगी. इस बीच भंडारा जिले में रेत तस्करी को लेकर सवाल उठे. मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भंडारा जिले में रेत तस्करी की जांच के आदेश भी दिये.