logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

संजय गायकवाड की फिसली जुबान, वैश्याओं से कर दी मतदाताओं की तुलना


बुलढाणा: बुलढाणा विधायक संजय गायकवाड़ ने मतदाताओं के बारे में बात करते हुए एक विवादित बयान दिया है. बुलढाणा के जयपुर में संजय गायकवाड़ का अभिनंदन किया गया. इस दौरान मतदाताओं पर तंज कसते वक्त संजय गायकवाड़ की जुबान फिसल गई. विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि, वोटरों को सिर्फ शराब, मटन चाहिए, वोटर बिक गए हैं. यही नहीं गायकवाड ने मतदाताओं की तुलना वैश्याओं से करते हुए, उन्हें मतदाताओं से ज्यादा बेहतर बता दिया. वैश्याएं मतदाताओं से बेहतर होती हैं जैसे आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया. संजय गायकवाड़ के बयान से विवाद छिड़ने की आशंका है.

विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से भारी मतों से विधानसभा चुनाव जीता. कई बार देखा गया कि कम मार्जिन की वजह से उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी. दो दिन पहले संजय गायकवाड़ का जयपुर में अभिनंदन किया गया था. इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने एक बार फिर कम मतदान पर अफसोस जताया.

उन्होंने अपने सार्वजनिक भाषण में मतदाताओं के बारे में कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इसी बीच संजय गायकवाड ने उपरोक्त बयान दिया. उनके भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है.