logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

हार देख भाजपा बौखलाई, विजय वडेट्टीआर बोले- इसके खिलाफ जनता सहित अदालत में लड़ेंगे


नागपुर: रामटेक लोकसभा सीट (Ramtek Parliamentary Constituency) से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि बर्वे (Rashmi Barve) की जाती प्रमाणपत्र रद्द करने पर विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने भाजपा पर हमला बोला है। वडेट्टीवार ने कहा कि, अपनी हार को देखते हुए भाजपा साम दाम दंड भेद का उपयोग करना शुरू कर दिया है। हम जनता के बीच जायेंगे और बर्वे के खिलाफ जो अन्याय हुआ वह बताएंगें। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने जाति सत्यापन समिति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

वडेट्टीवार ने अपने एक्स आकउंट पर लिखा कि, "भाजपा को हार का अनुभव होते ही जितने वाली कांग्रेस उम्मीदवार को परेशांन करना शुरू कर दिया है।चुनाव में रामटेक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार रश्मी बर्वे को जनता से बड़ा समर्थन मिल रहा है। इसीलिए बीजेपी ने उनके खिलाफ साम दाम दंड भेद सूत्र का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "लोकतंत्र का उत्सव माने जाने वाले देश के लोकसभा चुनाव में जब सरकारी एजेंसियों से निष्पक्ष व्यवहार की अपेक्षा की जाती है तो सिस्टम इसके विपरीत आचरण कर रहा है। इसीलिए समिति द्वारा रश्मि बर्वे का जाति प्रमाण पत्र रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने जनता के बीच जाने और रश्मि पर किये जा रहे अन्याय को बताने की बात कही। 

कांग्रेस नेता ने कहा, "कानून के मुताबिक, रश्मि बर्वे को जाति वैधता प्रमाणपत्र 17 फरवरी 2020 को मिला था, इसलिए जाति सत्यापन समिति को इस प्रमाणपत्र को रद्द करने का कोई अधिकार नहीं है। कमेटी ने अपने अधिकार से बाहर जाकर यह फैसला सुनाया है, इसलिए हमारी मांग है कि इस कमेटी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।"

उन्होंने आगे कहा, "जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाली समिति जाति वैधता प्रमाण पत्र को रद्द नहीं कर सकती है। समिति ने 20 मार्च को जाति प्रमाण पत्र पर नोटिस जारी किया और आठ दिनों के भीतर प्रमाण पत्र रद्द कर दिया। नवनीत राणा का जाति वैधता प्रमाण पत्र उच्च न्यायालय द्वारा रद्द कर दिया गया था, सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण वह पांच साल तक सांसद रही और अब उन्हें भाजपा ने मैदान में उतारा है। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने सड़क सहित अदालत में लड़ाई लड़ने की बात कही है।