logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Seoni Cattle Case: मोमिनपुरा के आठ लोगों ने की थी फंडिंग, सिवनी पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार


नागपुर: सिवनी के घुमा और धनोरा थाना क्षेत्रों में करीब 150 से अधिक गोवंश के अवशेष मिले थे। ईद के मौके पर सभी गौवंशों की सामूहिक रूप से हत्या की गई थी। वहीं इस मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत इस सामूहिक हत्या के लिए

इसके चलते सिवनी में पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे. इन सभी गोवंश की हत्या के सूत्राधार 8 लोगों को  सिवनी पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश के सिवनी में सामूहिक गोवंश हत्या का मामला सामने आया था जिसमें करीब 150 से अधिक गोवंश के अवशेष मिले थे. इस मामले की जांच के दौरान ही पुलिस ने वाहिद मजीद खान और शादाब खान नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में इन दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नागपुर के मोमिनपुरा परिसर में रहने वाले इसरार मंजूर अहमद नामक आरोपी ने सामूहिक गोवंश हत्या कि वारदात को अंजाम देने के लिए फंडिंग की थी।

नागपुर से ही 17 जून को टवेरा गाड़ी में सवार होकर आठ आरोपी  सिवनी गए थे जहां स्थानीय साथियों के साथ मिलकर इस सामूहिक गोवंश हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मध्य प्रदेश पुलिस ने वाहिद मजीद खान और शादाब खान पर एनएसए के तहत कार्रवाई की है। अभी तक इस मामले में करीब 22 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं जिसमें आठ आरोपी नागपुर के बताए जा रहे हैं।