logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

प्रसिद्ध मालटेकड़ी पर बनेगी ‘शिवसृष्टि’, मंत्री चंद्रकांत पाटिल करेंगे विकास कार्य का भूमिपूजन


अमरावती: अमरावती शहर की शोभा बढ़ाने और अमरावती शहर का मनोरम दृश्य दिखाने वाली मालटेकड़ी का नाम अब शिवटेकड़ी हो गया है और उस स्थान पर एक भव्य शिव मंदिर बनने जा रहा है।

मालटेकडी पर जिस स्थान पर पहले से ही छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा थी, उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा और वहां आने वाले पर्यटकों को शिवाजी महाराज के कार्य और जीवनी का दर्शन हो सके।

इसके लिए नगर निगम और पर्यटन विकास के माध्यम से शिव सृष्टि का निर्माण कराया जाएगा। उनका भूमिपूजन जिला पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया।

इस मौके पर सांसद नवनीत राणा, सांसद अनिल बोंडे, विधायक प्रवीण पोटे, तुषार भारतीय समेत शहर के कई नेता मौजूद थे.