logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Special Train: नागपुर-पुणे के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, गर्मियों को देखते मध्य रेलवे का यात्रियों को तोहफा


नागपुर: गर्मियों (Summer) के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे प्रशासन (Central Railway) ने पुणे (Pune) और नागपुर (Nagpur) के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 13 अप्रैल से 25 मई के दौरान चलाई जाएगी ट्रेने। अतिरिक्त ट्रेनें भीड़भाड़ वाले समय में रेल यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान करेंगी।

गर्मियों के दौरान स्कूलों की छुट्टियों के कारण रेल यात्रियों की संख्या में नाटकीय रूप से वृद्धि हो जाती है। तीन महीने पहले रेलवे आरक्षण 'फुल' थे। नागपुर-मुंबई (Nagpur-Mumbai Route) और नागपुर-पुणे मार्ग (Nagpur-Pune Route) पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है। रेलवे ने इस पृष्ठभूमि में योजना बनाई। नागपुर से पुणे तक 14 साप्ताहिक वातानुकूलित विशेष रेलगाड़ियां (AC Train) चलेंगी।

ट्रेन संख्या 01440 विशेष ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई तक प्रत्येक रविवार को 16.15 बजे नागपुर से रवाना होगी और सोमवार को 07.20 बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01439 विशेष ट्रेन 12 मार्च से 24 मई तक प्रत्येक शनिवार को 19.55 बजे पुणे से रवाना होगी और रविवार को 24.45 बजे नागपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का स्टॉपेज दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, वर्धा में होगा। इस ट्रेन में आठ वातानुकूलित द्वितीय बोगियां, 10 वातानुकूलित तृतीय बोगियां तथा दो जनरेटर बोगियां होंगी।