logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: “सरकार नुकसान का पंचनामा बनाकर किसानों को शत-प्रतिशत दे मुआवजा”, किसान नेता रविकांत तुपकर की मांग


बुलढाणा: अचानक आए चक्रवात और बेमौसम बारिश से कृषि फसलों को भारी नुकसान हुआ है. किसान नेता रविकांत तुपकर ने सरकार पर किसानों के प्रति उचित व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाते हुए क्षति का तुरंत मुआवजा देने की मांग की है.   

तुपकर ने कहा कि सब्जियों को भी नुकसान हुआ है और किसान बर्बाद हो गया है. सोयाबीन की कोई कीमत नहीं है. कपास की कीमत के कारण सरकार ने नाफेड से सोयाबीन की खरीद बंद कर दी है. कपास की खरीदी बंद कर दी गई है.

तुपकर ने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज माफ करने को तैयार नहीं है. जब किसान हर तरफ से संकट में है तो सरकार किसानों का मजाक बना रही है. तुपकर ने कहा कि प्रकृति की मार से बुलढाणा जिले और महाराष्ट्र में भारी नुकसान हुआ है.

किसान नेता रविकांत तुपकर ने सरकार से तुरंत क्षति का आकलन कर किसानों को शत-प्रतिशत तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. तुपकर ने चेतवानी दी है कि सरकार किसानों के धैर्य टूटने का इंतजार न करे.