logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

विधानसभा में उठा गुटखा और हुक्का पार्लर का मुद्दा, विधायक कृष्णा खोपड़े ने की टीवी ऐड पर प्रतिबंध लगाने और कार्रवाई करने की मांग


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में अवैध गुटखा की बिक्री और हुक्का पार्लर जोरशोर से शुरू है। पुलिस सहित एफडीए द्वारा लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद बड़े धडल्ले इस इसकी बिक्री शुरू है। गुटखा की बिक्री और हुक्का पार्लर का मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा में उठा। पूर्व नागपुर से विधायक कृष्णा खोपड़े यह मुद्दा उठाते हुए पुलिस और एफडीए की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया। खोपड़े ने कहा कि, "नागपुर में मौजूदा समय में धलड़ल्ले से हुक्का और गुटखा की बिक्री शुरू है। टीवी में पान मसाला का ऐड आता है, जिसमें लोगों को खाने के लिए प्रोत्साहित किया जा जाता है। इन प्रचार से लोगों के जीवन में गलत असर पड़ रहा है।" विधायक खोपड़े ने ऐसे ऐड पर प्रतिबंध लगाने और इनमें दिखाई देने वाले कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

खोपड़े ने कहा, "खोपड़े ने कहा कि राज्य में गुटखा प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नागपुर सहित कई शहरों में यह खुलेआम बिक रहा है। पुलिस और एफडीआई इसमें कार्रवाई करती है लेकिन दोनों इसको लेकर आपस में भड़िते रहते हैं। पुलिस कार्रवाई करता है तो एफडीआई इसे गलत बताता है।" खोपड़े ने कहा कि, "2012 में राज्य के अंदर गुटखे पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इसके बावजूद इस कानून का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे धड़ल्ले से इसकी बिक्री शुरू है।"

विधायक खोपड़े ने टेलीविजन और अन्य मीडिया माध्यमों पर दिखाए जा रहे पान मसाला के विज्ञापनों को भ्रामक और युवाओं को गुमराह करने वाला करार देते हुए, इन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। इसके अलावा, ऐसे विज्ञापनों में काम करने वाले फिल्मी कलाकारों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग रखी।