logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

… फिर मैं नहीं लडूंगा विधायकी का चुनाव: बच्चू कडु


अमरावती: विधायक बच्चू कडु ने घोषणा की है कि वो विधायक का चुनाव नहीं लड़ेंगे।  विधायक बच्चू कडु ने कहा है कि 19 तारीख को हम सरकार को अपनी मांग बताएंगे और हमारी मांगें पूरी हो गईं तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। 

कडु ने कहा, “हमारा कोई तीसरा गठबंधन नहीं है तो हम किसानों, खेतिहर मजदूरों का गठबंधन बनाएंगे।” वहीं, महायुति के साथ होने के सवाल पर कडु ने कहा कि आपसे किसने कहा कि मैं महायुति में हूं?

कडु ने कहा कि हम महायुति को पत्र देने और सरकार के सामने बुआई से लेकर कटाई तक का काम रोजगार गारंटी से होने, किसानों को 50 प्रतिशत मुनाफा देने, विकलांग व्यक्तियों को छह हजार रुपये प्रति महीना देने, समाज में समानता लाने सहित अन्य मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह मांगे पूरी करती है तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सीट महायुति को दे दूंगा।