logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

“पालक मंत्री को लेकर कोई मतभेद नहीं, दो दिन में होगा फैसला”, बावनकुले ने किया स्पष्ट


नागपुर: राजस्व मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि पालक मंत्री पद को लेकर कोई मतभेद नहीं है। बावनकुले ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार विदेश गए थे, इसलिए कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि पालकमंत्री पद को लेकर अधिकतम दो दिन में निर्णय हो जायेगा। 

बावनकुले ने कहा, “आज सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की। यह बैठक विदर्भ में जंगल के मुद्दे पर चर्चा के लिए थी। कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई। विदर्भ में 86 हजार हेक्टेयर जंगली वन भूमि है। उस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। कुछ जंगली वन भूमि के निस्तारण के लिए विभागीय आयुक्त द्वारा रिपोर्ट सौंपी गई है।”

उन्होंने कहा, “इन जंगली वन भूमि पर कुछ लोगों के घर हैं। मैंने उन मकानों को वैध करने के लिए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात की है। इन मकानों को वैध करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।”