logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

मां की कसम खाकर गद्दारी की, मतदाताओं से माफी मांगने आया हूं; यवतमाल की रैली में बागियों में जमकर बरसे उद्धव ठाकरे


यवतमाल: "जो लोग कल तक मेरे साथ थे और आज टूट गए, मुझे उन पर शर्म आती है। ये सांसद मेरे नाम और मेरे दौरों की बदौलत ही चुनकर आए थे। इन गद्दारों ने बाकायदा मां की कसम खाकर गद्दारी की और बागियों के गुट में शामिल हो गए। इसीलिए, इस निर्वाचन क्षेत्र में आकर मैं अपने मतदाताओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने आया हूं।" इन बेहद भावुक और आक्रामक शब्दों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने बागी सांसदों की जमकर क्लास लगाई। छह सांसदों की बगावत के बाद विदर्भ (Vidarbha) में अपनी पहली रैली के दौरान उद्धव ठाकरे ने बागियों को सीधे राजनीतिक रूप से दफन करने की चेतावनी दी। इस जनसभा में शिवसैनिकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

बगावत के बाद विदर्भ में पहली दहाड़
केंद्रीय एजेंसियों और सत्ताधारियों पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, "इन्होंने हमारी पार्टी चुराई, चुनाव चिह्न चुराया, विधायक-सांसद तोड़े, फिर भी ठाकरे आज पूरी ताकत के साथ मैदान में डटा है। जब तक जनता के मुद्दे खत्म नहीं होते, तब तक कोई भी ठाकरे या शिवसेना को खत्म नहीं कर सकता। जब भी चुनाव होंगे, इसी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से ठाकरे का ही सांसद चुनकर आएगा।" इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी सीधा हमला बोला और राम मंदिर के दानपात्र के पैसों से लेकर विकास निधि के आवंटन पर सरकार को घेरा।

'किसान को सही दाम नहीं, लेकिन सांसद को मिला ५० करोड़ का भाव'
इस महासभामें सांसद संजय राउत ने भी बागियों और भाजपा पर तीखा हमला बोला। जनसभा कृषि उपज मंडी समिति (बाजार समिति) के मैदान में होने का जिक्र करते हुए राउत ने कहा, "इस मंडी में किसानों की फसल को सही दाम नहीं मिलता, लेकिन यहां के सांसद को ५० करोड़ का भाव मिल गया। हालांकि, आने वाले चुनाव में उनकी कीमत ५ रुपये की भी नहीं बचेगी।" उन्होंने बागियों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर गद्दारी ही करनी थी, तो पहले सांसदी से इस्तीफा देते और फिर जनता के बीच जाकर चुनाव लड़कर दिखाते।

मुख्यमंत्री के साथ विमान यात्रा पर चुटकी
अपने विदर्भ दौरे की शुरुआत में यवतमाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक ही विमान से यात्रा करने पर मजेदार टिप्पणी की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि विमान में 'उच्च स्तरीय चर्चा' हुई। दूसरी ओर, सांसद अरविंद सावंत ने इसे महज एक संयोग बताते हुए कहा कि मतदाताओं का जनादेश उद्धव ठाकरे के साथ था और मौजूदा सांसदों ने उस जनादेश का अपमान किया है।

विदर्भ में गर्माया सियासी पारा
इस बड़ी जनसभा के लिए युवा नेता आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत, अरविंद सावंत, विनायक राउत और अनिल देसाई समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यवतमाळ पहुंचे थे। यवतमाळ की इस रैली के बाद अब उद्धव ठाकरे लगातार वाशिम, हिंगोली, परभणी, धाराशिव और शिरडी में भी इसी तरह की जनसभाएं करने जा रहे हैं, जिससे महाराष्ट्र का सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है।