logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

'छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा', मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चेतावनी


मुंबई: राज्य में इतिहासकार इंद्रजीत सावंत को धमकी देने सहित छत्रापति शिवजी महाराज सहित छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ अपमान जनक बाते करने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी ने प्रशांत कोरटकर को पुलिस लगातार ढूढ़ रही है, लेकिन पुलिस उसे नहीं पकड़ पा रही है। जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। महाविकास अघाड़ी आरोप लगा रही है कि, सरकार आरोपी को बचा रही है। वहीं अब इस आरोप पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि, "छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।"

सोमवार से महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। सत्र के पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सहयोगियों के साथ पत्रकार वार्ता की। जहां उन्होंने बजट सत्र और कामकाज को लेकर सरकार की बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां विपक्ष पर जोरदार हमला बोला, साथ ही कई सवालों पर जवाब भी दिया। 

छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों को बचाने के आरोप पर भी फडणवीस ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आराध्य देवता हैं।" अगर कोई उनके बारे में गलत बोलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हम महाराज को पूरी तरह जानते हैं। हम महाराज के दिखाए मार्ग पर काम कर रहे हैं। महाराज के बारे में बुरा बोलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया। सीएम ने कहा, "लेकिन जो भी यह आरोप लगा रहा है, उन्होएँ औरंगजेब की कब्र को ठीक करने की मांग की। वह कहतें हैं कि, औरंगजेब के छत्रछाया में शिवाजी महाराज बड़े हुए। जिन्होंने इशरत जहां के नाम पर एक एम्बुलेंस शुरू की है। तो वो लोग हमें छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में न बताएं।"