logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

“बाघ इतनी जल्दी” .... राज ठाकरे को लेकर ये क्या बोले विजय वडेट्टीवार?


नागपुर: राज ठाकरे ने महायुति को बिना शर्त समर्थन दिया है. गुड़ीपाड़वा बैठक में मनसे अध्यक्ष ने राष्ट्रीय लोकसभा चुनाव गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया. राज ठाकरे ने कहा कि मैं ये फैसला सिर्फ नरेंद्र मोदी के लिए ले रहा हूं. उनके समर्थन के बाद विजय वडेट्टीवार ने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए उनकी आलोचना की है. विजय वडेट्टीवार ने कहा, “मैंने नहीं सोचा था कि बाघ इतनी जल्दी बकरी बन जाएगा और बकरी घास खाना शुरू कर देगी.”

वडेट्टीवार ने कहा, “जब राज ठाकरे दिल्ली दरबार में गए, तब तक महाराष्ट्र के सभी लोगों को पता था कि वह भाजपा या मोदी का समर्थन करेंगे। लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि बाघ इतनी जल्दी घास खाना शुरू कर देगा.”

उन्होंने कहा, “लेकिन क्या जुझारू नेता राज ठाकरे गुलामी का पट्टा गले में लटकाकर  घूमेंगे? मराठी लोग नहीं चाहते कि राज ठाकरे बीजेपी में शामिल होने के बाद बकरी बन जाएं।”

दबाई गई राज ठाकरे की कोई नस 

वडेट्टीवार ने आगे कहा कि राज ठाकरे के महायुति में शामिल होने से महा विकास अघाड़ी के वोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा शायद राज ठाकरे डर गये हैं. मोदी सरकार ने जरूर राज ठाकरे की कोई नस दबाई है. वडेट्टीवार ने कहा “दाल में कुछ काला है।”