logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत, कहा- यह मौजूदा समय की मांग


नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nagpur) ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Act) लाने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने कहा कि, "अगर भारत को स्थायी विकास और संसाधनों के संतुलित उपयोग की ओर बढ़ना है, तो जनसंख्या पर नियंत्रण अब बेहद जरूरी हो गया है।" मोदी सरकार के 11 साल पुरे होने पर केंद्रीय मंत्री ने एक विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार (Modi Government) के लिए कामों सहित परिवहन और राजमार्ग विभाग के विभिन्न कामों सूची जनता के सामने रखी। इस दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही।

बंबू से तैयार होंगे अंडरवियर और बनियान

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक अनोखा और व्यावहारिक सुझाव दिया है। गडकरी ने कहा कि, "अब बांस (बंबू) से अंडरवियर और बनियान जैसे परिधान बनाए जा सकते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि बांस से रेशे निकालकर उसे वस्त्र उद्योग में उपयोग किया जा सकता है। इससे तैयार होने वाला कपड़ा न केवल मुलायम और आरामदायक होता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी होता है। गडकरी के अनुसार, बांस आधारित वस्त्र उद्योग ग्रामीण भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।