logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

“महागठबंधन सरकार में क्या चल रहा है?”, विजय वडेट्टीवार ने ट्वीट कर देवेंद्र फडणवीस पर बोला हमला


नागपुर: तत्कालीन पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी का तबादला पुणे किये जाने के बाद विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने देवेन्द्र फड़णवीस पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जालना में मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा किये गये अमानवीय लाठीचार्ज की घटना में आदेश किसने दिया था यह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

विजय वडेट्टीवार ने दीपक केसरकर द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को ट्वीट किया और देवेंद्र फड़नवीस पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर सवाल किया कि आखिर महागठबंधन सरकार में क्या चल रहा है? उन्होंने पूछा कि क्या गृह मंत्रालय ने मराठा प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न के लिए सज़ा दी या प्रमोशन दिया? 

वडेट्टीवार ने कहा कि शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गृह मंत्री के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। दिलचस्प बात यह है कि पत्र पर पत्र लिखने के बाद राज्य सरकार के कामकाज की जानकारी नहीं मिलती, लेकिन केसरकर का यह पत्र तुरंत सार्वजनिक हो गया। 

उन्होंने कहा कि यह पूरी बात ऐसी है मानो जैसी कोई मार रहा है और दूसरा रोने जैसा कर रहा है। वडेट्टीवार ने कहा, “महागठबंधन सरकार लोगों को मूर्ख बनाने वाली जोड़-तोड़ करने वाली सरकार है।”