logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

"मैंने जो गलतियां की वहीं आप ने भी कर दी", केंद्रीय मंत्री गडकरी ने चंद्रशेखर बावनकुले को क्यों कहा ऐसा?


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) अपनी बेबाक राय और सभी के सामने खुलकर बोलने के लिए जाते हैं। केंद्रीय मंत्री सार्वजनिक जगह हो ता निजी बैठक साफगोई के साथ अपनी बात रखते हैं। गडकरी ने एक बार फिर अपने अंदाज में पार्टी और नेताओं को खरी-खरी सुनवाई है। यहीं नहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) को उन्होंने जो किया वैसा नहीं करने की सलाह भी दी। 

रविवार को नागपुर भाजपा कार्यालय की नई बिल्डिंग का भूमिपूजन किया। इस दौरान गडकरी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, "जब वे प्रदेश अध्यक्ष थे तो उन्होंने कई जाति प्रकोष्ठ शुरू किए थे। कई लोगों ने उनका विरोध किया, लेकिन उन्होंने सभी जातियों को एकजुट करने के उद्देश्य से इस प्रकोष्ठ को जारी रखा। हालाँकि, इस प्रकोष्ठ के कारण पार्टी से कोई जाति जुड़ी नहीं थी। इसके विपरीत, भाजपा में शामिल होने वाले जातिगत नेताओं से उनकी अपनी जाति के लोग ही उन्हें नहीं पूछ रहे थे।"

गडकरी ने आगे कहा, "जब मनपा चुनाव आएंगे तो जाति प्रकोष्ठ की ओर से टिकट के लिए कई पत्र बावनकुले के पास आएंगे।" गडकरी ने आगे कहा कि, "उन्हें उस समय एहसास होगा कि जाति प्रकोष्ठ बनाना कितनी बड़ी गलती थी।"

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, "भारतीय जनता पार्टी उनका परिवार है। यहां का हर कार्यकर्ता 'परिवार' का सदस्य है। पार्टी में हर किसी को अपने बच्चों से प्यार करना चाहिए। वे अपने बच्चों के लिए भी टिकट पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमारा कार्यकर्ता भी हमारे परिवार का सदस्य है। गडकरी ने सलाह दी, उनसे इसी तरह प्यार करें।"