logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राजस्व विभाग के 15 अधिकारी, कर्मचारी निलंबित, पुणे विभाग के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार पर भी कार्रवाई के आदेश


नागपुर: राज्य सरकार ने 'सेक्शन 155' के ताकत के गलत इस्तेमाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है। 

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पुणे विभाग के उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और दूसरे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। पुणे विभाग की जांच में 424 मामले संदिग्ध पाए गए और 13 मामलों में सीधे तौर पर दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

बावनकुले ने बताया कि राज्य भर में सरकारी जमीनों पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा करने का मामला विधान परिषद में भी उठा है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है।