logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

2024 में फायर सेफ्टी विभाग ने काम बंद करने का दीया था नोटिस, बवानकुले बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


नागपुर: काटोल तहसील स्थित कोतवालबर्डी  में मौजूद विस्फोटक बनने वाली कंपनी में ब्लास्ट हो गया था। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के दूसरे दिन पलकमंत्री चंद्रशेखर बवानकुले ने विस्फोट हुई जगह का दौरा किया। दौर के दौरान बवानकुले ने जहां आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही, वहीं सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

रविवार को नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित पटाखा निर्माण कंपनी में विस्फोट हो गया था, जिसमें दो कामगारों की मौत हो गई वहीं आठ गंभीर रुप से घायल हुए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। सोमवार को राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बवानकुले घटना क्षेत्र में पहुंचे और निरीक्षण किया।

बवानकुले ने बताया कि, एक जुलाई 2024 फायर सेफ्टी विभाग की तरफ से काम बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन इसके बावजूद यहां काम शूरू था। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है दो दिनों में इसकी जांच पुरी हो जायेगी और और इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दौरे के दौरान बवानकुले ने कारखाने में काम करने वाले श्रमिकों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की। इस दौरान बवानकुले ने जहां श्रमिको की बात सुनी और सभी को न्याय देने का आश्वासन दिया। इसी के साथ मृतकों और हादसे में घायल लोगों को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद देने की बात भी कही।