logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राज्य के 50 मंत्री हनी ट्रैप में फंसे, कांग्रेस नेता ने विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा


नागपुर: महाराष्ट्र में चल रहा हनी ट्रैप मामला सुर्खियों में है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भी विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था। विजय वडेट्टीवार ने भी इस पर बड़ा दावा किया है। वडेट्टीवार ने यह भी कहा है कि इस मामले में कई लोग शामिल हैं, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

विजय वडेट्टीवार ने कहा, यह एक बहुत बड़ा हनी ट्रैप रैकेट है। इसमें कई बड़ी मछलियाँ शामिल हैं। इसमें लगभग 50 मंत्री और अधिकारी शामिल हैं। बड़े अधिकारी, मंत्री, राजनीति के कई पूर्व और वर्तमान मंत्री हनी ट्रैप में शामिल हैं। जिसका नाम सामने आया है, वह लोढ़ा है, जिसने कई लोगों से पैसे लिए हैं। वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि उसने कम से कम 200 करोड़ रुपये वसूले हैं। साथ ही, मैं यह नहीं कहूँगा कि वह किसका कार्यकर्ता है। लेकिन जल्द ही पूरा मामला सामने आ जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि छिपे हुए चेहरे सामने आएँगे।

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पिछले हफ्ते विधानसभा में आरोप लगाया था कि मंत्रालय, नासिक और ठाणे हनीट्रैप के केंद्र हैं। उन्होंने इस मामले में सदन में पेन ड्राइव भी दिखाई थी। विधानसभा अध्यक्ष से हनीट्रैप मामले पर बयान देने को कहा गया था, लेकिन उनके कहने के बाद भी सरकार ने बयान नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने यह कहकर उनका मज़ाक उड़ाया था कि न हनीट्रैप, न नाना पटोले के बम हम तक नहीं पहुँचे। अब विजय वडेट्टीवार ने भी यह मुद्दा उठाया है।