logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

5 तारीख को होने वाला मोर्चा मतदाताओं को गुमराह करने वाला, रवि राणा का राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर हमला


अमरावती: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे मिलकर 5 तारीख को महाराष्ट्र में हिंदी भाषा की अनिवार्यता के विरोध में मार्च निकालेंगे और इस मार्च की आलोचना करते हुए रवि राणा ने उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि मराठी लोगों के प्रति अब प्यार उमड़ रहा है।

राणा ने कहा, "महाराष्ट्र का हर व्यक्ति मराठी लोगों के साथ खड़ा है, इसलिए उद्धव ठाकरे को यह नौटंकी बंद कर देनी चाहिए। इसलिए मुंबई महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए मराठी के मुद्दे को आगे लाया जा रहा है। उद्धव ठाकरे को लगता है कि मुंबई महानगरपालिका पर हमारा झंडा फहराना चाहिए। इसलिए अगर महाराष्ट्र में कोई मराठी का विरोध नहीं कर रहा है, तो 5 तारीख का मार्च मतदाताओं को गुमराह करने वाला मार्च है। यही ने रवि राणा ने मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के पाले में जाने के लिए उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की।