logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अकोला पश्चिम विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त ‘पोस्टर वॉर’ जारी


अकोला: अकोला में विधानसभा चुनाव से पहले राजनितिक पार्टियों में बैनर वॉर देखने को मिल रहा है. शहर के प्रमुख चौराहों पर कांग्रेस और बीजेपी द्वारा एक दूसरे पर वार करने वाले पोस्टर नजर आए। भाजपा द्वारा लगाए गए एक बैनर में कांग्रेस से सवाल किया गया है कि क्या कांग्रेस इस साल दूसरी बार हार की हैट्रिक लगाएगी। अब राजनीतिक गलियारों में इस बैनर की जमकर चर्चा हो रही है।

जब चुनाव नजदीक आते हैं तो सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे की गलतियां दिखाने में लग जाती हैं। वह अतीत की ग़लतियों को लेकर एक दूसरे की आलोचना करते हैं। बेशक, इसके लिए प्रचार पाने का आसान, सरल और सस्ता तरीका बैनर विज्ञापन को चुना जाता है। इस बैनर प्रदर्शन को करते समय राजनीतिक दल के कार्यकर्ता बिना नाम बताए शहर के प्रमुख चौराहों पर बैनर प्रदर्शित कर एक-दूसरे को मात देने की कोशिश करते हैं।

शुक्रवार शाम को ऐसा ही नजारा अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के एक, दो नहीं बल्कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर देखने को मिला। यहां की दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने एक दूसरे की आलोचना करने वाले कई बैनर लगाए हैं। 

अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर 1995 से लगातार बीजेपी उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं। वहीं, प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। इस साल राज्य में राजनीतिक समीकरणों में बड़े उलटफेर को देखते हुए, महायुति या महाविकास अघाड़ी में दावेदारों की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। वहीं, ‘अकोलेकर’ नाम का यह बैनर वॉर किसे जिताएगा यह देखना दिलचस्प होगा।