logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Bhandara

अजित पवार की जन सम्मान यात्रा में आई ‘भाड़े की भीड़’! लोगों को पैसे बांटने का वीडियो वायरल


भंडारा: एनसीपी की जन सम्मान यात्रा के मौके पर जिले के तुमसर में एक सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार तुमसर आये थे। सभा में भीड़ थी, लेकिन सभा के बाद पता चला कि यह भीड़ भाड़े से बुलाई गई थी। बैठक के बाद पुरुषों को 500 रूपए बांटने का वीडियो वायरल हो गया। वहीं, महिलाओं को 1500 रुपये और स्टील के डिब्बे देने का वादा कर बैठक में लाया गया था। लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा तो महिलाओं ने काफी नाराजगी जताई। इस वीडियो को अब विपक्ष के नाता भी साझा कर टिप्पणियां कर रहे हैं।

जन सम्मान यात्रा के मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से तुमसर के नेहरू स्टेडियम में एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया था। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के उपस्थित होने के चलते बैठक की तैयारी की गई थी। एक भव्य मंडप तैयार किया गया। एनसीपी विधायक राजू कारेमोरे ने शुक्रवार को दावा किया कि इस कार्यक्रम में 30,000 से 35,000 लोग जुटेंगे। इस हिसाब से कार्यक्रम में भीड़ भी थी, महिलाओं की मौजूदगी भी अच्छी-खासी थी। 

अब सभा खत्म होने के बाद यहां आईं महिलाएं क्रोध करने लगीं क्योंकि वादे के मुताबिक उन्हें 1500 रुपये और एक स्टील का डब्बा नहीं मिला। हालांकि बाद में कुछ महिलाओं से 500 रुपये मिले और कुछ को खाली हाथ लौटना पड़ा। इससे महिलाएं और नाराज हो गईं।

बैठक के बाद लोगों को पैसे बांटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोगों को सामान बांटा जा रहा है। कुछ लोग बाहर निकलते समय सभा स्थल पर एकत्र हुए लोगों को पैसे बांट रहे हैं। यह बात सामने आते ही कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों पर राजू कारेमोरे के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़ गये। राजनीतिक कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए पैसे देकर पुरुषों और महिलाओं को बुलाने की चर्चा होने लगी। अब यह वीडियो विपक्षी नेताओं द्वारा भी साझा किया जा रहा है।