logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा चुनाव के पहले भाजपा का संगठन में बड़ा बदलाव, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी को बनाया शहर अध्यक्ष


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव (Nagpur Municipal Corporation) के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन में बदलाव शुरू कर दिया है। भाजपा ने चुनाव के पहले शहर अध्यक्ष को बदल दिया है। पूर्व महापौर और पार्टी के वरिष्ठ नेता दयाशंकर तिवारी (Dayashankar Tiwari) नागपुर शहर भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। वह वर्तमान अध्यक्ष बंटी कुकड़े (Bunty Kukde) की जगह लेंगे। इसी के साथ भाजपा ने ग्रामीण (Nagpur Rural) में भी बदलाव किया है। मनोहर कुंभारे (Manohar Kumbhare) काटोल तो अनंतराव राउत (Anantrao Raut) को रामटेक क्षेत्र के अध्यक्ष होंगे। 

नागपुर के 54वे महापौर रहे

दयाशंकर तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। वह मध्य नागपुर से लगातार चार बार नागपुर मनपा ने पार्षद के तौर पर निर्वाचित हुए हैं। यही नहीं तिवारी नागपुर मनपा के 54वे महापौर भी रहे। पांच जनवरी 2021 से 22 सितंबर 2022 तक वह इस पर रहे। चुनाव में तिवारी को 151 में से 107 वोट मिले थे। केवल हिंदी भाषी क्षेत्र ही नहीं बल्कि पुरे नागपुर शहर में दयाशंकर तिवारी उनकी शालीनता और संगठन के नेता के रूप में पहचाना जाता है।