logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दीक्षाभूमि विकास पर सभी पक्षों की सहमति से बनेगा रोडमैप, पालकमंत्री बावनकुले ने जल्द मास्टर प्लान तैयार करने का दिया निर्देश


नागपुर: नागपुर स्थित दीक्षाभूमि को विश्वस्तरीय स्वरूप देने की दिशा में महाराष्ट्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन को दीक्षाभूमि के समग्र विकास का मास्टर प्लान जल्द तैयार कर सभी संबंधित पक्षों के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नए नागपुर में लेआउट विकसित करने से पहले पेयजल, सीवरेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने, सरकारी जमीनों की ड्रोन सर्वे के जरिए मैपिंग कराने तथा अतिवृष्टि से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की। 

नागपुर सुधार प्रन्यास में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व मंत्री एवं पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों की आस्था के प्रमुख केंद्र दीक्षाभूमि का विकास सभी संबंधित पक्षों की सहमति से किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विशेष बैठक बुलाकर विस्तृत मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बावनकुले ने कहा कि दीक्षाभूमि केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और प्रेरणा का केंद्र है। यहां पंचशील और धम्म के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

बैठक में नए नागपुर के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। पालकमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नए लेआउट विकसित करने से पहले पेयजल, सीवरेज, ड्रेनेज और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नागपुर सुधार प्रन्यास और एनएमआरडीए के अधीन सभी जमीनों की ड्रोन और एमआरसैक तकनीक से मैपिंग कराने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में भारी बारिश और आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत करने, ग्रामीण सड़कों, जल निकासी और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।