logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: सिहोरा-कन्हान आरक्षित भूमि मामला और गर्माया, सांसद श्याम कुमार बर्वे ने आंदोलन की दी चेतावनी


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले कन्हान नगर परिषद क्षेत्र के सिहोरा-कन्हान क्षेत्र में स्टेडियम एवं स्कूल के लिए आरक्षित भूमि का आरक्षण कन्हान नगर परिषद द्वारा रद्द किया गया. इसके विरोध में सांसद श्याम कुमार बर्वे के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कन्हान नप अध्यक्ष एवं मुख्याधिकारी को ज्ञापन देकर इस फैसले को रद्द करने की मांग की. फैसला वापिस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है. 

सिहोरा -कन्हान में स्कूल एवं स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि को आरक्षण मुक्त करने वाले निर्णय का शिवसेना, रिपा-भीमशक्ती के द्वारा विरोध दर्ज कराने के बाद सोमवार को सांसद श्याम कुमार बर्वे सहित पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष योगेन्द्र रंगारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष करूना आष्टकर सहित सैंकड़ों की संख्या में कन्हान नप के द्वारा लिए गए निर्णय को रद्द करने को लेकर जमकर तीखी बहस हुई. 

सांसद के द्वारा नप मुख्याधिकारी दीपक घोडके को जमकर खरी-खोटी सुनाई गई. सांसद ने कहा कि फैसला रद्द नहीं किया गया तो, कन्हान की जनता आंदोलन की राह पर चल पड़ेगी. 

हमने सरकारी जमीन नहीं दी: नगराध्यक्ष 

इस प्रकरण में नगराध्यक्ष राजेन्द्र शेंदरे ने बताया कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए आरक्षण हटाया गया है, हमने सरकारी जमीन किसी को नहीं दी है.