logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: 'अधिकारियों के कपड़े उतारकर कालिख पोतेंगे, कार्यकारी अभियंता आया तो बंधक बना लेंगे'; विधायक नरेंद्र भोंडेकर की NHAI को खुली चेतावनी


भंडारा: भंडारा शहर के खांबतलाव इलाके में सड़क की खस्ताहाल स्थिति और लगातार हो रहे हादसों को लेकर आज (5 जुलाई) शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक नरेंद्र भोंडेकर का बेहद आक्रामक रूप देखने को मिला। खांबतलाव रोड पर जानलेवा गड्ढों के विरोध में शिवसेना की ओर से आज एक उग्र प्रदर्शन किया गया। आंदोलन के दौरान मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को विधायक भोंडेकर ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर अगले 24 घंटे के भीतर गड्ढे नहीं भरे गए, तो अधिकारियों के कपड़े उतारकर उन पर कालिख पोती जाएगी और अगर कार्यकारी अभियंता (Executive Engineer) यहां आए, तो उन्हें यहीं बांधकर (बंधक बनाकर) रखा जाएगा।"

क्या है पूरा मामला?
भंडारा शहर के खांबतलाव मुख्य मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य है और सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। इस व्यस्त मार्ग से रोजाना हजारों नागरिक और वाहन गुजरते हैं। लेकिन, सड़क पर बने गहरे गड्ढों का अंदाजा न मिलने के कारण आए दिन यहां गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। चूंकि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आती है, इसलिए स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण (NHAI) जानबूझकर इस समस्या की अनदेखी कर रहा है।

आंदोलन के दौरान भड़के विधायक
नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नरेंद्र भोंडेकर खुद सड़क पर उतरे। जब यह प्रदर्शन चल रहा था, तभी NHAI के कुछ अधिकारी वहां स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों को देखते ही विधायक भोंडेकर का पारा चढ़ गया और उन्होंने बीच सड़क पर ही अधिकारियों की क्लास लगा दी।

24 घंटे का अल्टीमेटम
प्रशासनिक लापरवाही पर तीखा गुस्सा जाहिर करते हुए विधायक भोंडेकर ने कहा कि जनता की जान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर इन गड्ढों को भरकर सड़क को चलने लायक नहीं बनाया गया, तो इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।